Lok Sabha Election: BJP में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक; स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 03:02 PM (IST)

Amethi News: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। कल यानी 19 अप्रैल को यूपी में पहले चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी कर रहे है। इसी बीच अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

PunjabKesari
इस पर बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था लेकिन, उन्होंने भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे राजेश्वर प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर स्मृति के सामने भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में अमेठी में कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है।

यह भी पढ़ेंः कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार ने ग्रहण की BJP की सदस्यता, विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने आज यानी गुरुवार को यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सनातन और सनातनियों का विरोध करना इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोची समझी नीति है।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static