Lok SabhaElection 2019: एक नजर डुमरियागंज लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 03:09 PM (IST)

डुमरियागंजः नेपाल से सटा हुआ सीट डुमरियागंज धार्मिक स्थलों से भरा है। नेपाल से सटा हुआ यह तराई वाला सीट पड़ता तो सिद्धार्थनगर जिले में हैं, लेकिन यह अलग लोकसभा सीट है तथागत बुद्ध का क्रीड़ास्थल कपिलवस्‍तु भी यहीं है। मौजूदा समय में यहां से सांसद जगदंबिका पाल है। 2014 में उम्मीदवारों की घोषणा से महज एक दिन पहले जगदंबिका पाल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी मे शामिल हुए और चुनाव जीत गए।

PunjabKesari

इस सीट पर 1952 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 1957 के चुनाव में कांग्रेस के राम शंकर लाल सांसद बने।1962 के चुनाव में कांग्रेस के कृपा शंकर सांसद बने। 1967 के चुनाव में बीजेएस से एन.एस. शर्मा सांसद बने, लेकिन अगले चुनाव में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और 1971 के चुनाव में कांग्रेस के केशव देव सांसद बने। 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल से माधव प्रसाद संसद पहुंचे, लेकिन 1980 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने वापसी की और काजी जलील अब्बासी संसद पहुंचे।

1984 के चुनाव में भी काजी जलील ही सांसद चुने गए, लेकिन 1989 के चुनाव में जनता दल के बृजभूषण तिवारी यहा से सांसद चुने गए। 1991 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का खाता खुला और रामपाल सिंह यहां से सासंद बने। 1996 के चुनाव में बृजभूषण तिवारी समाजवादी पार्टी में शामिल होकर यहां से सांसद बने, लेकिन 1998  और 1999 के चुनाव में रामपाल सिंह दुबारा बीजेपी के खाते से सांसद बने। 2004 के चुनाव में 2004 में बीएसपी के मोहम्मद मुकीम ने जीत हासिल की। 2009 में कांग्रेस के जगदम्बिका पाल यहां से सांसद बने और 2014 के चुनाव में जगदंबिका पाल बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के खाते से सांसद चुने गए। 2019 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी ने एक बार फिर जगदंबिका पाल को ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की तरफ से डॉ. चंद्रेश उपाध्याय उम्मीदवार हैं जबकि बीएसपी के आफताब आलम यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

PunjabKesari

डुमरियागंज लोकसभा सीट के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र  आते हैं। जिनमें डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बांसी और इटवा शामिल हैं। सभी विधानसभा सीटें सिद्धार्थनगर जिले में आती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि बीजेपी और अपना दल गठबंधन के खाते से अपना दल के पास गई शोहरतगढ़ सीट पर अपना दल ने जीत हासिल की। एक तरह से पांचो सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

PunjabKesari

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज सीट पर कुल 18 लाख 65 हजार 469  वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 7  हज़ार 798  है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 57 हज़ार 501 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 170 है।

PunjabKesari

श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 2014 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जगदंबिका पाल चुनाव जीते। जगदंबिका पाल को कुल 2 लाख 98 हज़ार 845 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा के मुहम्मद मुकीम रहे। मुकीम को कुल 1 लाख 95 हज़ार 257 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के माता प्रसाद पांडेय रहे। माता प्रसाद पांडेय को कुल 1 लाख 74 हज़ार 778 वोट मिले।

PunjabKesari

2009 के लोकसभा चुनाव जगदंबिका पाल कांग्रेस से चुनाव जीते। जगदंबिका पाल को कुल 2 लाख 29 हज़ार 872 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के जयप्रताप सिंह रहे। जयप्रताप को कुल 1 लाख 53 हज़ार 306 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के मुहम्मद मुकीम रहे। मुकीम को कुल 1 लाख 51 हज़ार 787 वोट मिले।


PunjabKesari

2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा के मुहम्मद मुकीम यहां से संसद पहुंचे। मुकीम को कुल 2 लाख 2 हज़ार 544 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जगदंबिका पाल रहे। जगदंबिका पाल को कुल 1 लाख 49 हज़ार 642 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के बृज भूषण तिवारी रहे। बृज भूषण को कुल 1 लाख 33 हज़ार 439 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static