शादी का झांसा देकर प्रेमी करता रहा दुष्कर्म, प्रेमिका हुई गर्भवती

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 03:28 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक के युवती को प्रेम जाल में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, इसी बीच प्रेमिका गर्भवती हो गई। जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया प्रेमी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक ही समुदाय के थे। आरोपी युवक ने प्रेमिका को शादी का भरोसा दिया। इसी बीच दोनों संबंध बनाए। प्रेमिका गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार करते हुए जबरन गर्भपात करा दिया। स्थानीय थाने में पीड़िता ने मामले की शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने बताया स्थानीय पुलिस ने मामले में पीपापोती करती रही, जिस वहज से पीड़िता ने एसपी से न्याया की गुहार लगाई है। पीड़िता की मानें तो प्रेमी की 14 दिसंबर को शादी दूसरी लड़की से करने की जानकारी मिली। जब प्रेमिका ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने  तमंचा लेकर आया और जबरन दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static