कुत्ता पालने वालों पर लखनऊ नगर निगम हुआ सख्त, लाइसेंस बनवाना हुआ अनिवार्य

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 02:07 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। कई मासूम बच्चे इनका निवाला बन चुके हैं। जिसके चलते अपनी लगातर होती किरकिरी देखकर प्रशासन अब नींद से जागा है। सीतापुर में कुत्तों के आतंक के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त हुआ है। लखनऊ नगर निगम ने कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनवाना अनिवार्य कर दिया है। अब लाइसेंस बनवाने के लिए लखनऊ नगर निगम में भारी भीड़ लग रही है।
PunjabKesari
आदमखोर कुत्तों के बढ़ते खूंखार कारनामों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कवायद शुरू की गई है। लखनऊ नगर निगम के अधिकारी कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए 8 काउंटर खोल दिए गए हैं। इसके लिए 8 टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी है। उन्होंने बताया कि 30 मई तक लोग लाइसेंस बना सकते हैं। इसके बाद प्रशासन सख्ती से पेश आने वाला है।
PunjabKesari
प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक सीतापुर में 3 महीनों के अंदर 10 बच्चों को आवारा कुत्तों ने मौत के घाट उतारा दिया है। इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static