पति के मोबाइल में अश्लील वीडियो, तौलिया पहन ससुर कमरे में घुसा… पत्नी ने सुनाया ऐसा घिनौना मंजर कि पुलिस भी रह गई दंग
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 08:03 AM (IST)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता है और बार-बार तलाक देने की धमकी देता है। साथ ही पति महिला के विरोध करने पर गाली-गलौज करता है और शारीरिक हिंसा करने की कोशिश भी करता है।
शादी और विवाद का कारण
कैंट क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में भरत सिंह (पशु पालन विभाग में कार्यरत) के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद पति की हरकतों और ससुर की गंदी आदतों के कारण विवाद शुरू हुआ।
ससुर पर गंभीर आरोप
महिला ने बताया कि उसका ससुर घर में गैरविवाहित महिला को रखता है और कभी-कभी तौलिया पहनकर उसके कमरे में घुस आता है। जब महिला ने पति से शिकायत की, तो उसने पिता की हरकतों की तारीफ की और महिला को ही गलत ठहराया। महिला का कहना है कि पति का पिता भी बेटे की हरकतों पर चुप है।
पति के मोबाइल में अश्लील सामग्री
महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति के मोबाइल में कई महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियोज देखे हैं।
दहेज उत्पीड़न के आरोप
महिला ने बताया कि ससुरालवालों ने उस पर कम दहेज लाने का आरोप लगाया। शादी में महिला के पिता ने ससुरालवालों को 25 लाख रुपए और एक प्लॉट दहेज में दिया था। इसके बावजूद ससुर ने धमकी दी कि पिता से और एक प्लॉट अपने नाम करवा दो। महिला ने पति पर लाखों रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया।
पुलिस जांच
कैंट पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पति-ससुरालवालों से पूछताछ की जाएगी।

