Lucknow News: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 07:43 AM (IST)

(अनिल सैनी)Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का गुरुवार देर रात यहां निधन हो गया। उनकी मां जीतन देवी का इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वह 85 वर्ष की थीं। राजभर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी में होगा। जीतन देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीतन देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी राजभर की मां जीतन देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया और संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष  @oprajbhar की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ। ॐ शांति!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static