लखनऊः व्यक्ति ने सिलेंडर में ब्लास्ट कर दी जान, 37 दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 11:14 AM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने सुसाइड के लिए गैस सिलेंडर में ही ब्लास्ट कर दिया। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके चलते मौके दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाया गया, लेकिन व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

जानिए क्या है मामला
घटना आशियाना थाना क्षेत्र की है। यहां के रजनीखंड का निवासी अभिषेक भारद्वाज (35) अपने बच्चों के साथ रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। मृतक के पिता संतोष ने बताया कि अभिषेक हमसे अलग किराए पर रहता था। पिछले 2 साल से वह आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी वजह से अपने बड़े बेटे जोकि 8 साल का है उसे मेरे पास छोड़ रखा था। उसकी पढ़ाई वगैरह मैं ही करवाता हूं। सुबह उसने अपने ढाई साल के दूसरे बेटे को भी किसी परिचित से भिजवाया था। मुझे पता नहीं था कि वह कुछ ऐसा करने वाला है। लॉकडाउन में उसकी हालत और खराब हो गई थी।

क्या कहती है पुलिस
इस बारे में डीसीपी चारु निगम ने बताया कि बीते 27 जुलाई को इनकी पत्नी ने भी आपसी कलह के चलते सुसाइड किया था। अभिषेक परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static