किरावली में किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैट करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 01:21 PM (IST)

आगरा: नए कृषि बिल के विरोध में किसानों का आन्दोलन एवं महापंचायतों का कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज एक किसानों के महापंचायत को संबोधित करेंगे। वहीं प्रशासन इसके  लिए अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद भी किसानों ने माहापंचात का ऐलान किया है। इसके लिए किरावली के मिनी स्टेडियम में महापंचायत को करने का फैसला किया है। वहीं प्रशासन किसानों के महापंचायत को देखते हुए भरी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। भारतीया किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया आज भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत होगी। जिसमें नगला बोहरा, बदनपुर, बरनवाई, दूरा समेत कई गांवों के लोग इस महापंचायत में शामिल होंगे।

बता दें कि प्रियंका ने मथुरा में एक महापंचायत को मंगलवार को संबोधित किया था। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार को अहंकरी और तनाशह बताया था। उन्होंने कहा देश का किसान आन्दोलन कर रहा सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है जिससे आहत हो कर 200 किसानों ने सुसाड कर ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static