Mainpuri by-Election: डिम्पल यादव के रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 07:30 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के रोड-शो में जसवंतनगर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने जोश खरोश के साथ उनके जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।       
PunjabKesari
मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए यादव ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब नेताजी हमारे बीच नहीं है। यह लड़ाई नेताजी की है। पूरा विश्वास है सभी 05 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में साइकिल का बटन दबाएंगे। यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डिम्पल ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र का विकास नेताजी के कार्यकाल में हुआ था। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है। आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सभी महंगे है। बिजली की दिक्कत है। महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। गांवों में युवाओं के पास नौकरी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद वह क्षेत्र का विकास कराएंगी।       
PunjabKesari
सपा प्रत्याशी पिछले दस दिनों से लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त रही हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति लहर चल रही है। इस लोकसभा क्षेत्र से नेताजी के गहरे रिश्ते रहे हैं। शायद ही कोई हो जिसके पास नेताजी की यादें न हो। इस तरह यह चुनाव भावनात्मक हो गया है और जनता को श्रीमती यादव के प्रति भी बहुत सम्मान है। यादव का रोड-शो लघुपुरा तिराहा से प्रारंभ होकर नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, श्रीकृष्ण माकेर्ट, बस स्टैंड, एनएच-2, से होते हुए पप्पू आरा मशीन छिमरा पर जाकर समाप्त हुआ। आदित्य यादव और अंशुल यादव लगातार रोड-शो में शामिल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static