पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 02:07 PM (IST)

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अपने घर के ओसारे में सो रहे एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

पुलिस ने शुक्रवार को बताया की इकदीरी ग्राम पंचायत निवासी भागीरथी (55 )खरवार गुरूवार राम में अपने खपरैल के घर के ओसार में अपनी पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था। रात दो बजे अचानक दो लोग आए और उन्होंने कुल्हाड़ी से प्रहार कर भागीरथी को मौत के घाट उतार दिया।  

घटना के बाद पत्नी जोर जोर से चिल्लाने लगी। तब तक हत्यारे मौके से फरार हो गए। मृतक के पुत्र प्रेम सागर ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच चल रही है। आरोपियों की भी तलाश जारी है। मृतक के पुत्र प्रेम सागर ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले गांव में एक दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपियों के खिलाफ उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। तब से आरोपी उनसे रंजिश मान कर चल रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static