मनचले ने लड़की संग पार की दरिंदगी की हदेः जलाने की कोशिश में असफल होने पर चाकू से हमला कर काट डाली 3

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 04:13 PM (IST)

गोंडाः उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं। मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वायड इसका उदाहरण है। इसके बावजूद दरिंदों की हिम्मत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला प्रदेश के गोंडा से है। जहां दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल शोहदे ने एक लड़की को दिनदहाड़े जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन लाइटर नहीं जला। इससे लड़की तो बच गई लेकिन शोहदे का मन नहीं भरा तो उसने उस पर चाकू से हमला कर उसकी तीन उंगलियां काट डालीं और दरिंदगी की हदें पार कर दी। शिवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दीवार फांदकर घर में आया दरिंदा 
बता दें कि मामला थाना छपिया के गांव कुसमी का है। जहां गांव के लड़के विशाल यादव ने ही लड़की संग दरिंदगी को अंजाम दिया। लड़की के बड़े पिता राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह बाजार गए थे, तभी यह कांड घटित हुआ। घर से फोन आया कि गांव के लड़के ने बेटी शिवानी पर हमला कर दिया है। उसने पहले मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, लेकिन लाइटर न जल पाने के कारण असफल होने पर उसने चाकू से हमला कर दिया और तीन उंगलिया काट डाली। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के व पेट पर भी कई वार किए। आरोपी दीवार फांदकर आया और घटना को अंजाम देने के बाद दीवार फांदकर भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने बनाई टीम 
इस बाबत क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने बताया कि शनिवार दोपहर छपिया थाना क्षेत्र में एक लड़की को गांव के ही युवक ने हमला कर घायल कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के की तलाश में टीम बनाई गई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static