शर्मनाक: मां के साथ झाड़फूंक कराने गई नाबालिग से मस्जिद के हाफिज ने किया रेप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 04:42 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बीमार होने पर मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला
मामला मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली १५ साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा दिया। मुंबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया। पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है जो कनकहा मस्जिद पर रहता है। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static