मथुरा: हेड कांस्टेबल ने गोली मार की आत्महत्या, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2020 - 06:02 PM (IST)

मथुरा: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना की सूचना सिपाही के घर वालों को दी गई घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बता दें कि मामला थाना सदर बाजार की चौकी सिविल लाइन का है। हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह (45) करीब दस वर्ष से मथुरा में तैनात थे।सोमवार रात थाने पर ड्यूटी खत्म करके करीब 8.15 बजे हाइवे थाने की बैरक में पहुंचे। वह बैरक में ही रहते थे। रात करीब 11.15 बजे जैसे ही बैरक की लाइट बंद हुई तो तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बैरक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाइट जलाकर देखा तो घनश्याम जमीन पर पड़े थे।

थानाध्यक्ष पोसीराम शर्मा तथा अन्य अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर सदर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, एसपी सिटी अशोक कुमार भी पहुंच गए। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन सुबह होने तक हाइवे थाने की बैरक पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि हेड कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी की जा रही है। आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा को सील कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Related News

static