अभद्रता करना पड़ा महंगा, रिटायर्ड फौजी ने थाने में ही दारोगा को जमकर पीटा( Video Viral)

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 12:50 PM (IST)

मऊ: थाने में रिटायर्ड फौजी से अभद्रता करना दारोगा को बहुत महंगा पड़ गया। फौजी ने थाने में ही दारोगा को जमकर पीटा। दरअसल दारोगा जी वर्दी का रौब जमाते हुए पहले सेना के रिटायर्ड जवान पर थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था जवाबी कार्रवाई में माहिर जवान ने भी हमला बोल दिया। मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव के बावजूद भी जवान ने दारोगा पर ताबड़तोड़ तप्पड़ों की बरसात कर दी। एक के बाद एक कई तप्पड़ मारे। दारोगा की पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक रांची से रिटायर्ड फौजी भीमराम जनपद के डुमराव गांव के मुन्गेसर के निवासी हैं। जिनका परिवार सामान लेने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में आया था। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के सारहु चौकी के दरोगा दल प्रताप सिंह सड़क पर वाहनों की वजह से लग रहे जाम की सूचना पर बाजार में पहुंचे। यहां सड़क किनारे कुढ़ंग तरीके से खड़े वाहनों को ठेले पर लादकर दारोगा चौकी पर लाये। साथ ही सभी वाहनों का चालान कर दिया। इसी में रिटायर्ड फौजी की भी बाइक सामिल थी। जब परिवारी जन से इसकी सूचना फौजी को मिली तो वो बाइक को छुड़ाने के लिए चौकी पर पहुंच गये। इसी बीच दरोगा और रिटायर्ड फौजी के बीच कहासुनी शुरु हो गई। तभी दरोगा ने जूता-जूता मारुंगा कहते हुए रिटायर्ड फौजी पर हाथ छोड़ दिया। 

फिर क्या था रिटायर्ड फौजी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दारोगा की ताबड़तोड़ पिटाई शुरु कर दिया। जिसका लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
PunjabKesari
जानिए क्या कहा दारोगा ने?
दारोगा दल प्रताप सिंह ने बताया कि फौजी ने थाने में आकर रौब दिखा रहे थे कि मैं मिलिट्री में हूं तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई गाड़ी का चालान करने की। फिर उन्होंने हमला बोल दिया। जिसका निशान हमारी नाक पर दिख रहा है। उनका आई डी कार्ड भी हमारे पास है। 
PunjabKesari
दारोगा जी ने ही पहले हमें थप्पड़ से मारा: भीमराम 
रिटायर्ड फौजी भीमराम ने बताया कि दारोगा जी ने ही पहले हमें थप्पड़ से मारा। इतना ही नहीं बड़ी बत्तमीजी के साथ भी वह हमारे साथ पेश हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static