मेरठ: कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिलने से सेना हुई अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 03:00 PM (IST)

मेरठ: देश को कोरोना वायरस के मद्देनजर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सेना ने स्वंय ही मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी ले ली है। मेरठ के कैंट बोर्ड एरिया में सिविल नागरिकों की एंट्री बैन कर दी गई है। मिलिट्री फोर्स के अनुसार अब कैंट बोर्ड में किसी की भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

मेरठ में आर्मी सेना का सबसे बड़ा हेडक्वार्टर
जानकारी अनुसार मेरठ में आर्मी सेना का सबसे बड़ा हेडक्वार्टर है। यहां हज़ारों की संख्या में जवान तैनात हैं। जिनकी सुरक्षा के मद्देनजर अब मिलिट्री पुलिस कैंटोनमेंट एरिया के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर पैनी नज़र बनाए हुई है। इसी बीच मेरठ के बेगमपुल इलाके में मिलिट्री फोर्स के जवान पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा को लेकर जायज़ा लिया। जिसके बाद एंट्री प्वाइंट्स को नोट डाउन कर दिया। साथ ही इसकी रिपोर्ट सेना के आलाधिकरियों को देगें।
PunjabKesari
कोरोना पॉजिटिव मरीज पत्नी और 3 रिश्तेदार के साथ भर्ती
फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना का एक पॉज़िटिव मरीज़ मिलने के बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों को भर्ती कर लिया गया है। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है। जहां-जहां ये शख्स रुका हुआ था, उन इलाकों में नगर निगम की टीम सैनेटाइज़ कर रही है। जिन-जिन लोगों से ये मिला था उन्हें भी चिंहित किया जा रहा है।

सीएमओ बोले-19 मार्च को महाराष्ट्र से मेरठ पहुंचा था शख्स
वहीं सीएमओ डॉ राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये शख्स बीती 19 मार्च को महाराष्ट्र से मेरठ आया था और बीस मार्च को इसने शादी समारोह में शिरकत की थी और इसी दौरान उसने मस्जिद जाकर नमाज़ भी पढ़ी थी। नमाज में जो लोग शामिल हुए थे उनकी भी शिनाख्त की जा रही है। ये शख्स बुलंदशहर के खुर्ज़ा का रहने 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static