राज्यमंत्री नितिन ने अखिलेश पर हमला, कहा- जो व्यक्ति अपने पिता का अपमान कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 01:11 PM (IST)

हरदोई: हरदोई में आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। शिवपाल यादव के भाजपा से बढ़ रही नजदीकियों पर कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव दोनों का अपमान किया है। इसीलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। 

अखिलेश यादव लगातार तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मौजूदा सरकार निशाना साध रहे हैं। इस पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश किस तरह से बयान दे रहे हैं, यह वही जानें। उन पर टिप्पणी करना भी हम उचित नहीं समझते हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता। शिवपाल और मुलायम पर बोलते हुए नितिन ने कहा कि दोनों नेताओं का लगातार अखिलेश यादव ने अपमान किया है। इसी का खामियाजा जनता ने उनको दिया है और आने वाले समय में जनता देती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो पिता का अपमान करता है उसके साथ ही ईश्वर भी नहीं रहता है।

इसके साथ ही नितिन अग्रवाल ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों पर कहा कि इंटरनेशनल वातावरण प्रभावित करता है कि दाम बढ़ें अथवा कम हों। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि लगातार दाम बढ़ते ही रहे हैं। दाम कम भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग तेल खरीदते हैं। इसका दाम बढ़ता है तो किसी भी देश को मजबूरी में बढ़ाना पड़ता है। फिर भी केंद्र सरकार इस मामले में सजग है और भरोसा है कि देश को जल्द ही राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static