तमंचे की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 02:17 PM (IST)

मैनपुरी: जिले में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही मामले में घर में सो रही नाबालिग किशोरी के साथ घर मे घुस कर आरोपी पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने की घिनोनी बारदात का आरोप लगा है। परिजनों के जागने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया वह अपने परिवार और बेटी के साथ बीते शुक्रवार को घर में सो रहे थे। इस दौरान रात लगभग साढ़े बारह बजे पड़ोस का ही सजातीय आरोपी अरुण कुमार पुत्र नेकराम  शाक्य घर में घुस आया। जहां घर में सो रही उसकी बेटी को तमंचे का भय दिखा कर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के शोरगुल और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। आरोपी सभी लोगों को तमंचे का भय दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static