मोहब्बत की दुश्मन बनी मां! बेटी की गला घोंटकर कर दी हत्या, चुपचाप दफनाने का था प्लान फिर...

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 02:54 PM (IST)

बागपत( विवेक कौशिक) : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में प्रेम- प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर किसी के पैरो तले से जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है  कि यहां पर युवती की हत्या  उसकी मां ने की है। उसके बाद उसे चुपचाप दफनाने की भी कोशिश में  थे, लेकिन घटना की जानकारी मुखबिर से पुलिस को हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

 बेटी की दुश्मन बनी  मां 
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बागपत जिले में कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव की है। जहां पर है।जहां पर बेटी की मोहब्बत से नाराज माँ ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती  गांव के युवक ही  युवक से प्रेम करती थी लेकिन यह बात मां को पसंद नहीं जिससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी।

 

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
दरअसल, घटना के बाद परिवार ने शव को चुपचाप दफनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस को भनक लगते ही अंतिम संस्कार से पहले ही जनाजे में पहुंच गई। पुलिस को देख परिवार के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
 घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। आरोपी मां को   हिरासत   में लेकर पूछताछ कर रही है जिससे हत्या की सही वजह सामने आ सके।                                                                                          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static