मां ने बनाए दामाद से अवैध संबंध...बेटी को रास्ते से हटाया! ऐसे हाल में मिली लाश, जानकर कांप जाएंगी रूह

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 03:56 PM (IST)

कासगंज: यूपी के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या विवाहिता की मां और उसके पति ने की है। आरोप है कि मृतका की मां और उसके पति के बीच अवैध संबंध थे। पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पूछताछ की। जिसके बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

सास और दामाद का था अफेयर 
पुलिस पूछताछ में मृतका के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मृतका के फुफेरे भाई का आरोप है कि सास के अपने ही दामाद से अवैध संबंध थे। उसके पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद और पत्नी प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वहीं, शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष में तनातनी बढ़ गई है। मायके पक्ष का कहना है कि शव को मायके ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार नगला पारसी में करने की जिद पर अड़े थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static