यूपी सरकार का बड़ा ऐलान- राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 11:18 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार से पहले यूपी सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए यह बड़ा फ़ैसला किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इतना ही नहीं उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

केशव मौर्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग होगा। केशव ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग जल्द इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी करेगा।” अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि, “लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम से होगी।”

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static