शनिवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचेगा नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 03:52 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचेगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ विधान भवन में रखा जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा प्रात: 8 बजे तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद 11 बजे एयर एम्बुलेंस से पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को लेकर मध्यान्ह 12 बजे लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

PunjabKesariलखनऊ हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान विधानभवन लेकर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्ति विधानभवन में तिवारी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री बलदेव ओलख उनके पार्थिव शरीर को लेकर पंतनगर, उत्तराखंड जाएंगे, जहां उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी।

PunjabKesariउल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए तिवारी ने महत्वपूर्ण कार्य किए। उत्तर प्रदेश से उनके गहरे जुड़़ाव व राज्य के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में भी अपना योगदान दिया। तिवारी द्वारा इन राज्यों में अनेक कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए। विकास पुरुष के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static