Noida News: दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, मौत...इस बात को लेकर हुआ विवाद

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:00 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन थाना बिसरख क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

पार्टी में हुआ विवाद 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना एक पार्टी के दौरान हुई, जहां किसी बात को लेकर युवती और दिल्ली पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती ने जवान की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले को युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा मानते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया है। 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन, निवासी आरोपी आशीष पवार पुत्र खिलेंद्र सिंह पवार,को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आशीष पवार शादीशुदा है और मृतका उसकी मित्र थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद किन कारणों से हुआ और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं। मामले में आगे की कानूनी कारर्वाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static