दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद नोएडा पुलिस सतर्क, इलाकों में बढ़ाई गई गश्त

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 10:30 AM (IST)

नोएडा: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार की शाम हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है और उसने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा... तीनों पुलिस जोन में गश्ती बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल के पास, मेट्रो स्टेशन और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी गश्त की निगरानी कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static