पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 01:58 PM (IST)

नोएडाः यूपी पुलिस इन दिनों ताबड़तोड़ एनकाउंटर करके बदमाशों का सफाया करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सचिन नाई जख्मी हो गया। जिसे गंभीर हालत में गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव असगरपुर अंडरपास के नजदीक का है। यहां रात को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश सचिन नाई जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सचिन पर लूटपाट, डकैती व हत्या के प्रयास के 40 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। सचिन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट और डकैती की कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था। उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static