OMG: कब्र में दफनाए जाने से ठीक पहले जिंदा हो उठा मुर्दा! मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 12:06 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान में दफनाने के वक्त मृत युवक का शरिर हरकत करने लगा। कब्रिस्तान में सभी लोग चौंक गए। परिजनों ने तुंरत दफनाने की प्रकिया रोक दी और युवक को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने युवक जिंदा बताया।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला?
बता दें कि निराला नगर स्थित इंडिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने सोमवार को एक जीवित मरीज को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दरअसल, 20 साल का मोहम्मद फुरकान 21 जून को एक दुर्घटना में जख्मी हो गया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बॉडी को एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा दिया गया।

दफनाने के समय युवक के शरीर में हुई हरकत
जिसके बाद उसे क्रबिस्तान में दफन के लिए ले जाया गया। यहां उसे जब दफनाने लगा तो उसके शरीर में हरकत हुई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉकटरों ने उसे जीवित घोषित किया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

इंडिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने परिवार से वसुले 7 लाख
इस बारे में जानकारी देते हुए इरफान ने कहा कि भाई के इलाज के लिए इंडिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में परिवार से 7 लाख रुपए ले चुका था। जब हमने उन्हें बताया कि अब हमारे पास पैसे नहीं है तो उन्होंने सोमवार को फुरकान को मृत घोषित कर दिया, लेकिन अब हम राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

मामले की होगी जांच
वहीं लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नरेंद्र अग्रवाल ने कहा, "हमने मामले का संज्ञान लिया है और इसकी जांच की जाएगी।" फुरकान का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है, लेकिन वह निश्चित रूप से ब्रेन डेड नहीं है। उसकी नाड़ी, ब्लड प्रेशर और दिमाग काम कर रहा है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।" युवक के पिता का कहना है कि वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static