UP Election 2022: नोएडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पांखुड़ी पाठक पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 11:00 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नोएडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। नोएडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी पाठक ने बताया कि 64 जिलों में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी नेता अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा "मोना", गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, तथा अनेक वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static