अयोध्या में जलभराव के चलते लोग पलायन करने पर मजबूर, सपा विधायक बोले- जनता त्रस्त, BJP मस्त

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 02:49 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अयोध्या राजनीति का केंद्र बिंदु बना हुआ है। वहीं, अयोध्या के विकास का गुणगान पूरे देश में किया जा रहा है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। बीते दिनों में हुई बारिश के चलते जलभराव इतना ज्यादा हो गया है कि लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हैं तो वहीं अयोध्या नगर निगम जलभराव से निपटने के लिए अभी मंथन कर रही है।

पलायन करने के लिए मजबूर लोग
यह सब कुछ उसी अयोध्या में हो रहा है जहां बीते रविवार को एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री आए हुए थे और दूसरी तरफ जलभराव के चलते बच्चे और महिलाएं या तो अपने घरों में कैद थे या फिर अपने घरों को बंद कर पलायन करने को मजबूर थे। वही, जलभराव से परेशान लोग अब अपने साथ कुछ कपड़े और सामानों को लिए गांवों की तरफ कूंच कर रहें है। हालांकि, घरों में बंद लोगों को नाव की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
PunjabKesari
वहीं, पलायन कर रहें लोगों का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से पुरे कालोनी में जलभराव हो गया है और अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। लोग पानी निकालने के लिए प्राइवेट पंप का इस्तेमाल कर रहें है। लेकिन लगता नहीं है कि यह समस्या इतनी जल्दी खत्म होगी। इसलिए अपना घर छोड़कर गावों की तरफ जा रहें है। लोगों का कहना है कि शहर में बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए आए थे लेकिन अभी जान बचाना जरूरी है।
PunjabKesari
समस्या का समाधान निकाला जा रहा है- अयोध्या नगर निगम मजिस्ट्रेट 
अयोध्या नगर निगम मजिस्ट्रेट अंकिता शुक्ला ने जलभराव की समस्या को लेकर कहा कि हमने पूरे मामले का निरीक्षण किया है और समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। पानी को निकालने के लिए कुछ पंप लगे है और कुछ बड़े पंपों को मंगवाया जा रहा है। पूरे कालोनी के पानी को पास के शारदा नहर में निकाला जएगा।

अयोध्या में जलभराव से सपा विधायक योगी सरकार पर कसा तंज
अयोध्या में जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे तौर पर योगी सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाती है। लेकिन भाजपा के राज में अधिकारी बेलगाम है जनता त्रस्त है भाजपा सरकार मस्त है।
PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static