Auraiya Road Accident: वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो बालिकाओं समेत 3 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 04:33 PM (IST)

Auraiya Road Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां के माइल संख्या-137 के पास बने पुल पर खड़े कुछ लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास का है। जहां के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां 2 बालिकाओं समेत 3 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें.....
- यूपी फोरेंसिक संस्थान विकसित करेगा मोबाइल ऐप, आपराधिक मामलों की जांच में करेगी पुलिस की मदद
पुलिस की पिटाई से संतोष शर्मा की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष

मृतकों की पहचान नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह और रमन सिंह (40) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी देते हुए सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि 3 लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि हो रही है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कुछ घायलों को सैफई रेफर किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static