PHOTOS: डेनमार्क के राजकुमार ने प्रिंसेस के साथ किया ताज का दीदार, शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी सुन हुए भाव विभोर
punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 01:26 AM (IST)

आगरा: डेनमार्क के युवराज प्रिंस फेडरिक आंद्रे और उनकी पत्नी प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ ने रविवार को ताजमहल और आगरा के किले का दीदार किया। डेनमार्क के शाही जोड़े का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें- हिंदू जाग चुका है, आने वाले समय में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगाः साध्वी प्राची
बता दें कि डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ रविवार पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। यहां आगरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के सन्यास लेने के संकेत के बाद रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के लड़ने की अटकलें तेज
शाही दंपत्ति हवाई अड्डे से कार के जरिये ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल ओबराय अमर विलास पहुंचे और 10 मिनट होटल में बिताने के बाद खुली बैटरी कार से ताजमहल का दीदार करने पूर्वी गेट पहुंचे। उनके स्वागत में मार्ग पर जगह-जगह ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दंपत्ति ने ताज का दीदार किया और ताजमहल के सामने लगी बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई।
गाइड नितिन सिंह ने बताया की ‘‘शाही जोड़े को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी सुनने में काफी आनंद आया और उन्होंने दोबारा ताजमहल आने की बात कही है।’’ भारत सरकार ने शाही जोड़े को होटल में दोपहर का शाही भोज दिया। इसके बाद वो आगरा किला देखने पहुंचे। किला देखने के बाद शाही जोड़ा विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शाही जोड़े के आगमन के दौरान सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया गया था। जबतक शाही जोड़ा ताजमहल परिसर में रहा आम पर्यटकों के लिए पूर्वी गेट को बंद रखा गया।