किसान महापंचायत को लेकर हाईअलर्ट पर पुलिस प्रशासन, टिकैत बोले- बैरिकेट किया तो तोड़कर जाएंगे आगे

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 05:25 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: केंद्रीय कृषि कानूनों सहित किसानों से जुड़े मुद्दों पर रविवार को होने वाली ‘किसान महापंचायत' के लिए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की छह कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां तैनात की जाएंगी। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मैं लोगों से वादा करता हूं कि इसमें महापंचायत में बहुत बड़ी संख्या किसान सम्मिलित होंगे। किसानों की संख्या बता पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि किसानों को महापंचायत जाने से कोई नहीं रोक सकता। अगर प्रशासन रोकेगी तो हम तोड़कर आगे जाएंगे।

PunjabKesari
सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रीतिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी जबकि पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 40 पुलिस निरीक्षक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

PunjabKesari
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के महासचिव और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मोर्चा के सदस्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में केंद्रीय कृषि कानून, गन्ना समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र सहित देश भर के किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static