नोएडा में ई-रिक्शा चोरी करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 04:57 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दादरी पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए चारों वाहन चोरी के हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि चारों वाहन हरियाणा के फरीदाबाद तथा नोएडा के थाना फेस- 3 क्षेत्र से चोरी किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को मनोज, अशफाक तथा गुलामे मुस्तफा को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने फरीदाबाद दिल्ली, तथा नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र से चोरी किए गए चार ई- रिक्शा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई जगहों से ई-रिक्शा आदि चोरी की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चोरी, अपहरण, हत्या तथा अवैध हथियार रखने समेत अन्य मामले पहले ही दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static