श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अकाउंट में सेंध लगाने वाले 4 जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी साइन कर निकाले थे 6 लाख

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 06:54 PM (IST)

अयोध्याः अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर देश के साथ ही विदेशों के भक्तों में भी उत्साह चरम पर है। लिहाजा रामभक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। इसका फायदा जालसाजों ने भी उठाया है। वहीं 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या' के अकाउंट में सेंध लगाने वाले जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि ट्रस्ट के खाते से 6 लाख निकालने वाले जालसाजों ने  फर्जी चेक और फर्जी हस्ताक्षर कर रुपए निकाले थे। निकालने वाले 4 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 9 सितंबर को कोतवाली अयोध्या में यह मामला दर्ज हुआ था। दोबारा लिमिट से ऊपर रकम निकालने के प्रयास में ट्रस्ट को यह जानकारी हुई थी। पकड़े गए चारों जालसाज महाराष्ट्र के रहने वाले। वहीं मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से है दूर।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static