पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे RLD नेता जयंत चौधरी समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जमकर पीटा

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 03:52 PM (IST)

हाथरस: हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियाँ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पाटियां धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल हाथरस जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इस पर आरएलडी के कार्यकर्ता उग्र हो गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया परंतु कार्यकर्ताओं ने पुलिस पथराव शुरू कर दिए इस पर पुल‍िस ने लाठी चार्ज कर दिया।जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गये है। 
PunjabKesari
बता दें कि हाथरस कांड में हर राजनीतिक पार्टियाँ पीड़िता से मिलने के लिए पहुंच रही है। इस मामले में सरकार ने कई बड़े अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया है। वहीं एक दिन पहने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीवाड्र, राहुल गांधी भी पीड़ित से मिलने पहुंचे थे।

फिलहाल गैंगरेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़िता के शव को रात में जला देने से सरकार पर विपक्षी पार्टियाँ सवाल खड़ा कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static