पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बढ़ी मुश्किलेंः संपत्ति कुर्क करने नौतनवा पहुंची पुलिस, आवास किया सील

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 09:11 PM (IST)

महराजगंज: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को उनकी संपत्ति कुर्क करने बस्ती पुलिस नौतनवा पहुंची। बता दें कि बस्ती की स्पेशल एमपी.एम.एल.ए कोर्ट ने अमरमणि को फरार घोषित कर चुकी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी बस्ती के MP MLA कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई। कोर्ट ने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से अमर मनी की संपत्तियों को जल्द कुर्क करने का आदेश दे चुकी है।

व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण मामला 
इंडो-नेपाल सरहद के नौतनवा थाने पर बस्ती पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने अमरमणि त्रिपाठी के आवास को सील कर दिया है। बता दें कि 2001 में बस्ती जिले के व्यापारी के बेटे राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में अमरमणि त्रिपाठी आरोपी हैं। वह इस मामले में फरार भी चल रहे हैं। 6 दिसंबर 2001 को बस्ती में व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण कर लिया गया था। बस्ती पुलिस ने तत्कालीन मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के लखनऊ स्थित घर से राहुल को बरामद किया था। इसके बाद अपहरण के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static