पावरस्टार पवन सिंह की तीसरी शादी तय? छपे कार्ड, वेन्यू भी तैयार!...जानिए कब और किसके साथ लेंगे फेरे

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2026 - 03:55 PM (IST)

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपने 40वें जन्मदिन के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके जन्मदिन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आईं। इन वीडियोज में महिमा सिंह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखीं, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या पवन सिंह ने दूसरी पत्नी से तलाक से पहले ही तीसरी शादी कर ली है।  

दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज 
इन अटकलों के बीच महिमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा बदलाव किया। उन्होंने अपनी पुरानी लगभग सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 8 तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें ज्यादातर पवन सिंह के साथ की हैं या फिर किसी फिल्म से जुड़ा पोस्टर है। इन तस्वीरों के देखने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। लोग क्यास लगा रहे है कि दोनों की शादी होने वाली है। फैंस के बीच सवाल उठ रहे है कि दोनों एक रिश्ते में है और तीसरी शादी करने जा रहे है। 

पवन सिंह ने इस बारे क्या कहा? 
पवन सिंह के जन्मदिन के बाद से महिमा सिंह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। इसी बीच 
पवन सिंह के चाचा ने इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शादी कोई खेल नहीं है और पवन सिंह का अभी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक नहीं हुआ है। तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तलाक के बाद ही पवन सिंह आगे कोई फैसला ले सकते हैं। वहीं, जब पवन सिंह से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा, उनके बहुत से चाहने वाले हैं और कुछ लोगों ने तो उनकी शादी का कार्ड तक छपवा दिया है। यहां तक कि शादी की तारीख और मुंबई में वेन्यू भी तय कर दिया गया है। पवन सिंह के इस बयान से साफ है कि फिलहाल वह शादी करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने महिमा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static