उप्र : मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 10:58 PM (IST)
नोएडा, 26 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार शाम को बदमाशों के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की शाम को थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश इस्लाम निवासी जनपद मुरादाबाद को लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके पास से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। इसका एक साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि यह बदमाश जनपद बुलंदशहर से डकैती के एक मामले में फरार चल रहा था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।