न्याय की मंशा समाज के हर व्यक्ति को सुख पहुंचाना और पीड़ा दूर करना है: राजनाथ

punjabkesari.in Tuesday, Feb 26, 2019 - 12:46 PM (IST)

लखनऊः केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी का हित सर्वोच्च है और न्याय की मंशा समाज के हर व्यक्ति को सुख पहुंचाना और पीड़ा को दूर करना है। हमारे देश की न्यायपालिका विश्व की सबसे बड़ी न्याय व्यवस्था है। वह दिन दूर नहीं जब अगले 5 सालों में हमारा देश विश्व के सबसे शक्तिशाली 3 देशों में गिना जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि आज हमारे देश की प्रगति और आर्थिक ताकत को देख कर अनेक देश हैरान हैं। यह सब देश की अच्छी न्याय व्यवस्था, विधायिका और कार्यपालिका की ही देन है। यह प्राचीन ऐतिहासिक अवध बार है, इसके वकीलों ने जलियांवाला बाग कांड जैसे अन्य मामलों की वकालत करके अंग्रेजी हुकूमत को भी अचंभित कर दिया था।

राजनाथ ने कई पुराने विद्वान अधिवक्ताओं का नाम लेकर कहा कि अवध बार एसोसिएशन अपने में एक बहुत बड़ी मिसाल है। हमारे देश का संविधान और न्यायपालिका सर्वश्रेष्ठ न्याय व्यवस्था है। अवध बार के सभी वकीलों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की जो भी मांगे हैं वह सभी पूरी होगीं और इसके लिए प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ही काफी है।

बता दें कि, गृहमंत्री सोमवार को लखनऊ उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थित अवध एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static