हिंदू भारत छोड़ो, हिन्दू मकान खाली करो...बांदा में घरों के बाहर लिखे ये नारे, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 05:51 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में शरारती तत्वों के कई घरों के बाहर हिंदू भारत छोड़ो के नारे लिख दिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। हिन्दुओं मकान खाली करो जैसे स्लोगन भी लिखे गए हैं। वहीं मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
PunjabKesari
पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह हरकत किसने और कब की है। शहर कोतवाली के मर्दन नाका मुहल्ले से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 2 मकानों के बाहर इस तरह के स्लोगन लिखे पाए गए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बजरंग दल को दी। इसके बाद काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए केस दर्ज किया है। 

बजरंग दल के जिला सह संयोजक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि किसी ने जान बूझ कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए ऐसी हरकत की है। उन्होंने बताया कि मन्नू लाल अवस्थी चौराहे के पास मर्दन नाका में उपद्रवी तत्वों ने इस तरह की हरकत की है। इन असमाजिक तत्वों ने दो मकानों की दिवार पर लिखा है कि हिन्दू भारत छोड़ो और हिन्दू मकान खाली करो। इस बारे में मर्दननाका चौकी इंचार्ज अर्पित पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static