10 अप्रैल को अमेठी से राहुल और 11 अप्रैल को सोनिया रायबरेली लोकसभा सीट से भरेंगी पर्चा

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 10:58 AM (IST)

अमेठी\रायबरेली: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2017 के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी में नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों मौकों पर मौजूद रहेंगी।

जानकारी मुताबिक रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ है। रायबरेली सीट से पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था। महज 3 बार यहां कांग्रेस के सिवा कोई दूसरी पार्टी जीत सकी है, वो भी तब जब यहां से 'गांधी परिवार' के किसी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा। इस सीट से इंदिरा गांधी भी संसद पहुंची थीं।

बता दें कि गुरुवार को केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने पर्चा भरा। इस दौरान प्रियंका गांधी साथ में मौजूद रहीं। नामांकन से पहले दोनों भाई-बहन की जोड़ी ने रोड शो निकाला और मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान राहुल ने कहा कि मोदी सरकार दक्षिण भारत के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static