'राजा भैया' के पिता भदरी नरेश अपने साथियों के साथ धरने पर बैठे, जानिए क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 12:05 PM (IST)

प्रतापगढ़:  जिले के कुंडा क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ 'राजा भैया' के पिता भदरी नरेश  अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, मोहर्रम पर्व के पहले ही बीचे रास्ते पर एक मस्जिद के प्रकार के एक गेट बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि   गेट  के नीचे से हिन्दुओं को जाने के लिए बाध्य किया जाता है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत की उसके बावजूद भी तहसील और जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से हमे धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है इस गेट को तुरंत हटाया जाए। फिर धरने को समाप्त किया जाएगा।  वहीं क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि मोहर्रम के त्योहार पर यह नई परंपरा खोली गई है। इसके पूर्व जो भी गेट मोहर्रम के बनाए जाते थे, दोनों तरफ बल्ली लगाकर उस पर चांदनी लपेटी जाती थी, इस तरह का गेट नहीं बनाया जाता था। जिसकी वजह से वो इसका विरोध कर रहे है।

गौरतलब है कि शेखपुर मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे का आयोजन राजा उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया जाता है। लेकिन 2016 में कराया गया था में भंडारे पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद से प्रशासन भंडारे से पहले ही समिति के सदस्यों पर कड़ी निगरानी रखती है। वहीं इस सम्भवाना जाताई जा रही है कि भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसे देखते हुए पुलिस सख्त हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static