AMU गोलीकांड में खुलासा- सालों पुरानी रंजिश के चलते छात्र को मारी थी गोली

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 06:23 PM (IST)

अलीगढ़: मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आरएम हॉल में 3 दिन पहले छात्र को गोली मारने के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के बीच यह विवाद सालों पहले नशे को लेकर चल रही रंजिश के चलते हुआ था। वहीं पुलिस के द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

दरअसल 3 दिन पहले एएमयू के छात्रों में गुटबाजी हो गई। इस गुटबाजी के दौरान एक छात्रा को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरे विवाद की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस के द्वारा फुटेज से अपराधियों की शिनाख्त करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने 3 दिन बाद आरोपियों को पकड़ लिया।

वहीं एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि इन छात्रों में नशे को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत रविवार शाम रिजवान को धोखे से बुलाकर उस पर गोलियां चला दी। इन लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static