UP में गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांव बाढ़ से प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 10:17 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा, शारदा, बूढ़ी राप्ती आदि निदयों को जलस्त खतरे के निशान से उपर बह रही है और अनेक तटवर्ती गांव बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन सभी तटबंध सुरक्षित हैं। राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा- बलिया, शारदा नदी पलियाकलां खीरी, घाघरा-आयोध्या, बलिया, राप्ती-बलरामपुर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, रोहिणी महाराजगंज तथा क्वानों चन्द्रीपघाट-गोंडा में खतरे से ऊपर बह रही है।        

उन्होंने वर्षा की स्थिति के बारे में बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.8 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.5 मिमी के सापेक्ष 29 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 488.4 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 519 मिमी के सापेक्ष 94 प्रतिशत है। राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 59 टीमें तैनाती की गई है, 3381 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 724 मेडिकल टीमें लगायी गई है। 

उन्होंने बताया कि बचाव दल अब तक 35004 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 2273, अब तक कुल 40556 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक 2,97,326 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1059 बाढ़ शरणालय तथा 1265 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 736 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में पशु टीकाकरण की संख्या 35161 रही। अब तक पशु टीकाकरण की संख्या 4,57,656 है।       

प्रसाद ने वर्षा की स्थिति के बारे में बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.8 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.5 मिमी के सापेक्ष 29 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 488.4 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 519 मिमी के सापेक्ष 94 प्रतिशत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static