Road Accident: लखीमपुर में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, महिला समेत तीन लोगों की मौत...दो घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 04:11 PM (IST)

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर आज एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

पीछे से कंटेनर में जा घुसी कार
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर के निकट रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। दरअसल, नेशनल हाईवे पर जलालाबाद में पेट्रोल पंप के पास कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के कुर्मांचल नगर निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय की पत्नी विमला उपाध्याय (60 वर्ष), उनके पुत्र दीपक उपाध्याय, राजीव उपाध्याय की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। इन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का हालचाल जाना और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की जीत के लिए मुस्लिम महिलाओं ने की दुआ, बोलीं- 'मोदी के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं'

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार लखनऊ से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे। वहीं, तेज रफ्तार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी दिशा में जाकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static