साध्वी प्राची बोलीं- नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश नेहरू खानदान ने की थी

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 01:37 PM (IST)

पीलीभीतः विश्व हिन्दू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। साध्वी प्राची ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं। वह नेहरू परिवार की देन हैं।

साध्वी प्राची ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने ही देश में शासन चलाया है, उसी वजह से समस्याएं पैदा हुई हैं। इसलिए नेहरु खानदान की जांच होनी चाहिए। वहीं नाथूराम गोडसे को बदनाम करने की साजिश नेहरू ने की थी।

वहीं नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में उठाया गया कदम है। इससे किसी को क्षति नहीं होगी। राष्ट्रद्रोहियों को देश से निकल जाना चाहिए। सरकार को अपना पंजीकरण रजिस्टर बनवाना चाहिए।इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। सरकार जल्दी ही देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कदम उठाएगी। बता दें कि शनिवार शाम को साध्वी प्राची पीलीभीत पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static