अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर रही है भाजपा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 07:31 PM (IST)

कानपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।  लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी ने शिक्षण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार किया। अब तक का सबसे भ्रष्ट वाइस चांसलर है। उसे भाजपा के लोग बचा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया था लेकिन भाजपा शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाए और आगे न बढ़े।

 पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की छोड़ चुके उम्मीद
यादव ने कहा कि आज प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की उम्मीद छोड़ चुके हैं। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट का झूठा दावा करती है। इससे पहले भी लाखों-करोड़ों का एमओयू किया गया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली। उन्होने कहा कि भाजपा स्माटर् सिटी, गंगा सफाई, किसानों की आय दोगुना करने पर झूठ बोल रही है। शहरों में नाले भरे पड़े हैं। सीवर सफाई नहीं हुई। सड़कों पर सांड घूमते है। सीवर और नाले नदियों में गिर रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी करे सरकार
 उन्होंने कई बार भाजपा सरकार से मांग की कि वह टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करें। भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है क्योंकि सूची में सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े अपराधियों के नाम है।  यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बहुत मजबूत हैं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार हैं। उत्तर प्रदेश में सपा ही भाजपा का विकल्प है। उन्होने कहा कि खटिक समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, लेकिन गिनती नहीं हुई। इसलिए हम चाहते हैं जातीय जनगणना हो जाय। जिससे सभी को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाय। भाजपा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही हैं। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाना है।

Content Writer

Ramkesh

Related News

योगी सरकार के निशाने पर बस यादव-मुसलमान: विधायक जाहिद बेग की FIR पर अखिलेश बोले- ‘भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस’

मोदी-योगी के रहते नहीं चलने पाएगा रेल जिहाद: दिनेश शर्मा ने सपा पर साधा निशाना- ‘ठाकुरों के बलिदान को भूल राजनीतिक जहर घोल रहे अखिलेश’

''STF मतलब स्पेशल ठाकुर फोर्स...'' अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं, अखिलेश पर भी साधा निशाना

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा पर कसा जमकर निशाना

''ये,ये,ये... इनको मारो जूते चार'', अखिलेश ने कहा- जिन लोगों ने यह नारा दिया...तब कहां थे साधू-संत

संसाधन के बावजूद गरीबों को शिक्षा देने में असफल रहीं पिछली सरकारें: योगी

भाजपा ने यूपी को जंगलराज में बदल दिया है: अखिलेश का आरोप- ‘जाति देखकर अपराधियों को दी जा रही सजा या माफी’

इंसान की ‘सोच’ ही शब्द बनकर निकलती है- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने का पलटवार

''भाजपा ने नैतिक आधार खो दिया'' - मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश