सैफई पहुंचे अखिलेश, बोले- 2022 विधानसभा चुनाव में  समाजवादी पार्टी की बनेगी सरकार

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 01:31 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हराने का मन बना लिया है। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी जनता ने इसके लिए मन बना लिया है।

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा, चुनाव तक सरकार विपक्षी नेताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई करेगी। इस से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा, जनता ने बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह नकार दिया जिसे देश की जनता ने देखा है। भारतीय जनता पार्टी किसी तरह से सत्ता में आने से पहले जो घोषणा पत्र जारी किया था उसे लागू भी नहीं कर पाई है। जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। आने समय में जनता इसका जवाब देगी। समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रही है । सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने में सफल होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static