Bareilly Crime News: शाही की रहस्यमय हत्याओं में से एक का खुलासा, जेठ ने ली थी दुष्कर्म के विरोध पर जान
punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 05:33 PM (IST)

बरेली: शाही क्षेत्र में अबतक कई महिलाओं की एक के बाद एक हुई हत्या में से एक का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 23 अगस्त को हुई महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके जेठ ने दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी। पुलिस ने करीब 15 दिन बाद जेठ मिश्री लाल उर्फ एमएल कई दिनों बाद बच्चों ने पिता को को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। महिला के बच्चों ने किया गिरफ्तार ताऊ को हत्या करते देख लिया था। ताऊ ने दोनों बच्चों को धमकी दी थी कि वह उनकी भी हत्या कर देगा। कई दिनों बाद बच्चों ने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शाही क्षेत्र में छह महिलाओं की हत्या से फैली दहशत
बता दें कि शाही क्षेत्र में एक के बाद एक छह महिलाओं की हत्या होने से दहशत फैल गई थी। आईजी ने इनके खुलासे के लिए 20 टीमों का गठन किया था। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को शाही क्षेत्र में महिला का शव मिला था। इस मामले में जेठ ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके भाई दिल्ली में रहकर ठेला लगाते हैं। हत्या वाले दिन महिला अपने बच्चों को स्कूल भेजकर धान के खेत में यूरिया खाद लगाने गई थीं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं थीं। जब बच्चे खेत पर ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि उनके बड़े ताऊ उनकी मां की साड़ी से फंदा लगाकर हत्या कर खेत से निकलकर गांव की तरफ भाग रहे थे। बच्चियों के चिल्लाने पर मिश्रीलाल ने दोनों को धमकी दी कि किसी को बताया तो दोनों को तुम्हारी मां के पास पहुंचा दूंगा। घटना के बाद दोनों काफी डरी हुई थीं। काफी दिन बाद दोनों ने अपने पिता घनश्याम को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अभी चार महिलाओं की हत्या का खुलासा बाकी
शाही में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई। अधिकारियों ने भी सख्ती की तो एक महिला का हत्या का खुलासा हो गया है। एक महिला की हत्या का खुलासा पहले भी हो चुका है। हालांकि अभी भी चार महिलाओं की हत्या का खुलासा होना बाकी है।
दुष्कर्म की कोशिश में सफल न होने के कारण की हत्याः एसपी देहात
राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात ने बताया कि महिला के जेठ मिश्रीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि दुष्कर्म की कोशिश में सफल न होने के कारण उसने हत्या कर दी थी।