शर्मनाक! पिता अपनी ही मासूम बच्ची के साथ करता है गंदा काम, उसके दो भाईयों पर भी आरोप; मां ने कहा-दरिंदों ने किया बार-बार बलात्कार

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 11:09 AM (IST)

मऊ: यूपी के मऊ जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। दरिंदे ने अपनी 10 साल की बच्ची के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसके दो भाईयों ने भी लड़की की मां का रेप किया है। मासूम की मां ने तीनों पर बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।   

दरिंदों ने किया बार-बार बलात्कार 
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने बृहस्पतिवार को शिकायत की कि उसके दो देवरों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके 37 वर्षीय पति ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ जबरन संबंध बनाए।" पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। 

आरोपी पिता गिरफ्तार 
पुलिस ने कहा, "आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।" उन्होंने बताया कि लड़की और उसकी मां दोनों की मेडिकल जांच कराई जा रही है और अदालत में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि कुछ फोटो और वीडियो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं जो दावों की पुष्टि करते प्रतीत होते हैं, और उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static