गोलगप्पे खिलाने के बहाने किशोरी को ले गया दरिंदा, फिर बंधक बनाकर कई दिनों तक किया गंदा काम

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 10:41 AM (IST)

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां पर एक दरिंदा एक किशोरी को गोलगप्पे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और फिर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और किशोरी को बरामद कर लिया। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला भिंड थाना मेहगांव के गांव पचेरा निवासी गिरिराज की उम्र लगभग 31 साल है। वह निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता था। गांव की ही रहने वाली एक 14 साल की किशोरी का उसकी पत्नी पत्नी के साथ आना-जाना था। कई बार वो रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने के लिए जाती थी। 

बंधक बनाकर किया रेप 
किशोरी कई बार रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने के लिए जाती थी। इसी दौरान गिरिराज ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। वो किशोरी से बातचीत करने लग गया। उसे अपनी बातों में फंसाया और गोलगप्पे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और बंधक बनाकर कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static