शामली: उपलों के जले हुए ढेर से मानव कंकाल मिलने से सनसनी...चूड़ियां और कंगन बरामद, महिला की हत्‍या की आशंका

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 10:48 PM (IST)

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गोबर के उपलों के जले हुए ढेर में शनिवार को मानव की हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की।       
PunjabKesari
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि जिले में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव श्यामली में फोरेंसिक टीम ने उपलों के जले ढेर से बरामद हड्डियों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। टीम ने राख के ढेर से चूड़ी व कंगन भी बरामद किये। इससे पुलिस का अनुमान है कि ये हड्डियां किसी महिला की हैं।       

झा ने बताया कि गांव श्यामली-श्यामला व नया गांव के बीच बनी राजवाहे की पटरी पर भंवरसिंह नामक किसान के खेत में लगाया गया उपलों का ढेर आज सुबह जला हुआ मिला। भंवर की पत्नी केला देवी को जले उपलों में कुछ मानव हड्डियां नजर आयी। उसने इसकी सूचना अपने पति भंवर सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। झा ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उनके निर्देश पर फोरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। झा ने बताया कि हड्डियों का पंचनामा भरकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मृतक की आयु व लिंग के संबंध में जानकारी मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static